फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चड्ढा पैलेस में 100 कुंडिया हवन का आयोजन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सोहन लाल डीएवी शिक्षा महाविद्यालय की ओर से नशामुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के लिए विशेष सामाजिक जागरूकता अभियान की घोषणा की गई। इस अभियान के अंतर्गत 7 दिसंबर को चड्ढा पैलेस में 100 कुंडिय हवन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11:30 आरंभ होगा। यह आयोजन महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. पूजा के नेतृत्व में होगा। नशा-मुक्त समाज निर्माण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए कॉलेज परिसर में तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम डीएवी सीएमसी अध्यक्ष डॉ. पूनम सूरी की ओर से आरंभ किए गए राष्ट्रव्यापी नो नशा नेशन अभियान से प्रेरित होकर किया जा रहा है। साथ ही आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के प्रेरक नेतृत्व से यह अभियान युवाओं में नशा-मुक्त जीवन की दिशा में एक मजबूत संदेश प्रसारित कर रहा है। प्राचार्या डॉ. पूजा ने बताया कि यह हवन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि नशामुक्त भारत के संकल्प का प्रतीक होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें