अंबाला। रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 10 वर्षीय बालक को कैंट रेलवे स्टेशन से सुरक्षित रेस्क्यू किया। घर से बिना बताए निकला यह मासूम अंबाला स्टेशन पर लावारिस हालत में घूम रहा था। आरपीएफ प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:45 बजे सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार और उपनिरीक्षक पंकज कुमार अंबाला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1-ए पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक छोटा लड़का संदिग्ध परिस्थितियों में अकेला घूमता दिखाई दिया।
पूछताछ करने पर बालक ने बताया कि वो जंडली में गुरुद्वारा साहिब के नजदीक रहता है और वह घर पर बिना किसी को जानकारी दिए यहां आया था। आरपीएफ ने तत्काल इसकी सूचना जिला युवा विकास संगठन को दी। संवाद