अंबाला छावनी में कुश्ती के ट्रालय में भाग लेती महिला खिलाड़ी। स्वयं
अंबाला। गीता जयंती के समारोह पर खेल विभाग हरियाणा की जिला कुरुक्षेत्र में 12 दिसंबर को हरियाणा कुश्ती दंगल होगा। इसे लेकर मंगलवार को छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के होस्टल में 10 पहलवानों के ट्रायल हुए। इसमें से चार चयनित हुए।
लड़कियों में रिया, अलिशा व लड़कों में रुस्तम, पैमिल है। इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला के अलग-अलग आयु भाग वर्ग के पहलवानों ने भाग लिया, वहीं पुरुष में 97 किलोग्राम आयु भार वर्ग में नवीन, अरविंद, पैमिल और एक अन्य पहलवान के बीच मैच हुआ। इसमें प्रथम पेमिल, दूसरे स्थान पर नवीन और तीसरे पर अरविंद रहे।
इसी तरह से 79 किलोग्राम आयु भार वर्ग से नीचे रुस्तम और बलराज के बीच मैच हुआ। इसमें रुस्तम विजेता रहा। वहीं महिला में 62 किलो और 76 किलोभार आयु वर्ग के बीच मुकाबला हुआ। इसमें 62 किलो में रिया और सुहाना बीच मुकाबला हुआ।
इसमें रिया विजेता रही, वहीं 76 किलोग्राम आयु भार वर्ग में आइशा और अलीशा के बीच मैच हुआ। इसमें अलीशा विजेता रही। इस अवसर पर रेफरी मानसिंह, खेल अधिकारी राजबीर रंगा, कोच अशोक व अन्य मौजूद रहे। इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ी गीता जयंती पर होने वाली हरियाणा कुश्ती दंग में भाग लेंगे।