फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीईओ कार्यालय में 10 स्कूलों ने सौंपा जवाब, सात नहीं पहुंचे

विज्ञापन
जिला ​​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय में अपना जवाब देने के लिए पहुंचे निजी स्कूल।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्थाई मान्यता से ऊपर की कक्षा लगाने और गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर शिकंजा कसता जा रहा है। ऐसे निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग ने सोमवार को जिला शिक्षा सदन में तलब किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार के समक्ष कई निजी स्कूलों ने अपना जवाब सौंपा। इस दौरान 10 निजी स्कूलों ने तो अपना जवाब सौंप दिया मगर सात स्कूलों के संचालक गैरहाजिर रहे। अब इन पर शिक्षा विभाग कड़ी कार्रवाई कर सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि स्थायी मान्यता से ऊपर की कक्षाएं लगाने वाले निजी स्कूलों को जवाब लिया है। अन्य से बुधवार को जवाब लिया जाएगा।
इन स्कूलों ने सौंपा अपना जवाब
कार्यालय में आकर तनेजा पब्लिक स्कूल तेपला, एजंल्स पब्लिक बराड़ा, मां भगवती शांति निकेतन शहजादपुर, ज्ञान ज्योति हाई स्कूल नन्योला, सेवा समिति गर्ल्स स्कूल अंबाला छावनी, मॉडर्न हाई स्कूल बराड़ा, हरियाणा विद्या मंदिर बराड़ा, शैमफोर्ड स्कूल बराड़ा, गोल्डन हाई स्कूल बिहटा, राधा लाल गीता विद्या मंदिर स्कूल अपना जवाब सौंप चुके हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों ने नहीं दिया अपना जवाब
इसी तरह सीसेल कान्वेंट स्कूल अंबाला छावनी, आसा राम पब्लिक स्कूल अंबाला छावनी, माया इंटरनेशनल स्कूल भूरेवाला, बीएस जनता मिडिल स्कूल उगाला, भारत विद्या मंदिर राजोखेड़ी, सरस्वती मिडिल स्कूल ठाकुरपुरा और श्रीराम हाई स्कूल दोसड़का ने सोमवार तक अपना जवाब नहीं दिया था।
यह है पूरा मामला
जिले में करीब 17 निजी स्कूल स्थाई मान्यता से ऊपर की कक्षाएं लगा रहे थे। इन स्कूलों में सीबीएसई के आठ और हरियाणा बोर्ड के नौ स्कूल शामिल थे। विभाग की ओर से इन स्कूलों काे नोटिस देकर मान्यता संबंधित रिकॉर्ड मांगा गया था, लेकिन इन स्कूलों में से ज्यादातर स्कूलों ने अपना रिकॉर्ड जमा नहीं करवाया था। उसके बाद विभाग ने 28 अप्रैल तक इन स्कूलों को अपना रिकॉर्ड जमा करवाने के लिए तलब किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें