फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों से पूछा, जेल में प्रताड़ना से तो नहीं मरा साथी

Sun, 06 Oct 2013 08:55 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में विचाराधीन हवालाती की मौत के मामले में जांच करने के लिए रविवार को अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (जेल) ने जिला कारागार का दौरा किया।
विज्ञापन


उन्होंने जेल प्रशासन से मामले की जानकारी जुटाई साथ ही कैदियों और हवालातियों के बयान दर्ज किए। अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (जेल) जगजीत सिंह रविवार को जिला कारागार में पहुंचे।

उनके साथ हवालाती की मौत के मामले में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने वाली ड्यूटी मजिस्ट्रेट जेएमआईसी मेनका सिंह भी थीं। उन्होंने बैरक में जाकर मृतक हवालाती रियासत पुत्र अहमददीन के साथी कैदियों और हवालातियों से इस मामले में पूछताछ की।
विज्ञापन


उन्होंने जानना चाहा कि रियासत बीमार था या नहीं, या उसे जेल में किसी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने जेल अधीक्षक आत्माराम बिशभनोई और अन्य से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन



राजस्थान के जिले हनुमानगढ़ के गांव नाईवाला की ढाणी चुबेर निवासी रियासत अली पुत्र मोहम्मद अहमददीन की शुक्रवार की रात सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर समय पर उपचार न करवाने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें