फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंसल हत्याकांड के विरोध में कल हरियाणा में हड़ताल

Sat, 07 Sep 2013 11:03 PM IST
फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में भट्टूकलां के वकील सुरेश बंसल हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी वकीलों का धरना शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


वकील आरोपियों के साथ-साथ वारदात के समय मौजूद तहसीलदार की मामले में संदिग्ध भूमिका की जांच पर भी अड़े रहे।

वकीलों की जिला स्तरीय बैठक में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन करके आगामी आंदोलन की देखरेख का जिम्मा इस कमेटी को सौंप दिया गया।

साथ ही नौ सितंबर से प्रदेश के सभी जिलों में हत्याकांड के विरोध में वर्क सस्पेंड करने का आह्वान किया।

उपायुक्त कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठने वालों में जिला परिषद के सदस्य भरत सिंह परिहार, सत्य बिश्नोई, प्रदीप बैनीवाल, अनिल सोलरा, राजबीर समैन शामिल रहे।

दूसरी तरफ बार एसोसिएशन कार्यालय में प्रधान सुशील बिश्नोई की अध्यक्षता में हुई बैठक में आंदोलन को प्रदेश स्तर पर ले जाते हुए सभी जिलों में वकीलों का वर्क सस्पेंड की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन


वकीलों ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ वारदात के समय उपस्थित तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।

वकीलों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन इस मामले में अपने अधिकारियों की संदिग्ध कार्य प्रणाली को दबाने का प्रयास कर रहा है।

अब तक न ही तो मीडिया में धरना समाप्त होने की झूठी सूचना भेजने वाले डीपीआरओ पर कोई कार्रवाई हुई और न ही हत्याकांड के समय उपस्थित तहसीलदार से किसी तरह की पूछताछ की गई। इससे वकीलाें में रोष है।

गठित कमेटी में ये हैं सदस्य
आंदोलन की देखरेख के लिए गठित 15 सदस्यीय कमेटी में बार एसोसिएशन की उपप्रधान प्रेम परमजीत कौर, सचिव विनय शर्मा, देवीलाल, हरजीत संधू, प्रवीन जोड़ा, एसएस थिंद, एसके बत्तरा, प्रवेश मेहता, बीएस शर्मा, देवेन्द्र कसवां, आरके तायल, गुलबहार सिंह, उपेन्द्र गेरा, जगमोहन धारीवाल, सुशील बिश्नोई को शामिल किया गया।
विज्ञापन


हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

भट्टूकलां में वकील सुरेश बंसल की हत्या में इस्तेमाल कापा पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया।

हथियार की बरामदगी गिरफ्तार मुख्यारोपी विजय कुमार की निशानदेही पर की गई है। पुलिस उपाधीक्षक नृपजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

डीएसपी नृपजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार विजय कुमार पांच दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है। वह बार-बार अपना बयान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा है।

उन्हाेंने बताया कि पुलिस की विशेष टीम अन्य फरार हत्यारों को ढूंढ रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मालूम हो कि 31 अगस्त को भट्टूकलां के पंचायत घर में जमीन की कुर्की की बोली के दौरान अधिकारियाें के सामने विजय सिंह ने अपने पुत्र रवि के साथ मिलकर कापे से वकील सुरेश बंसल की हत्या कर दी।

पांच अन्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें