फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2013 11:25 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक विवाहिता ने अपने पड़ोसी पर अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना सेक्टर-7 पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-आठ निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि करनाल के कैथल रोड स्थित शिव कॉलोनी में रहने वाला संजीव चौधरी उसके साथ 23 नवंबर 2012 से 20 नवंबर 2013 तक जान से मारने की धमकी देकर फरीदाबाद, गुड़गांव, करनाल में किराये के मकान, गेस्ट हाउस व होटलाें में उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

संजीव चौधरी को वह करनाल में अपना पड़ोसी होने के नाते पहले से जानती है। महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसका केस चल रहा था, जिसका फैसला होने के बाद वह 25 नवंबर 2013 को अपने घर फरीदाबाद आ गई थी। वह इस समय फरीदाबाद में अपने पति के साथ रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने कहा कि अब उसे व उसके परिवार को संजीव चौधरी व उसके परिवार से जान का खतरा है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी संजीव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें