फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः भिवानी के पास हादसा, 5 की मौत

Wed, 07 Aug 2013 10:25 PM IST
बहल (भिवानी)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला भिवानी के पास बुधवार शाम को हुए एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा, बहल तोशाम मार्ग पर सवारियों से भरी जीप और ट्रक की टक्कर से हुआ।
विज्ञापन


हादसे में मासूम और महिला सहित पांच की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गोकलपुरा मोड़ पर सवारियों से भरी जीप और ट्रक के बीच सीधी टक्कर में गांव ईशरवाल के पत्रकार प्रदीप बंसल के पिता सज्जन बंसल, उनका दो वर्षीय पोता यश, मैक्स जीप का चालक अजय, बाढ़डा निवासी युवक सुनील और ढाणी ओबरा निवासी सुमित्रा देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि सवारी जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने जीप में सवार घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बहल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई।

प्रत्यक्षदर्शी सुखबीर, मनोज मताणी, राजू मोरका, अशोक आर्य, सोमबीर बैराण, सुनील गरवा आदि ने बताया कि वे किसी कार्य से जा रहे थे। अचानक दुर्घटना में घायलों को देखा तो उनको जीप से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

शवों को लोहारू के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। बहल थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि ट्रक को बरामद कर लिया गया है जबकि चालक मौके से फरार है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें