अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने छात्रों के निलंबन को रद्द करने की मांग के समर्थन में बुधवार को रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की।
छात्र-छात्राओं ने कक्षा में काली पट्टी बांध कर काला दिवस मनाया गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल छठें दिन भी जारी रही। आंदोलन को छात्राओं का समर्थन मिल रहा है।
प्रदेश के संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत और प्रदेश मंत्री कुलदीप यादव ने कहा कि आज पूरे हरियाणा के 21 जिलों के छात्रों ने केएलपी कालेज के प्रबंधन और प्रचार्य के छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकार मांगने पर निलंबित करने के विरोध में काला दिवस मनाया है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को दो बार छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। छात्रों का निलंबन रद्द नहीं किया तो एबीवीपी आंदोलन करेगी।
यह मामला है
वीरवार को सुबह 11 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले किशन लाल पब्लिक के छात्र कॉलेज के प्राचार्य को कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग के समर्थन में ज्ञापन देने गए थे।
छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य और प्रबंधन ने न केवल ज्ञापन लेने से मना कर दिया अपितु छात्रों पर मामला दर्ज करवा कर भविष्य खराब करने की धमकी भी दी।
उसके पश्चात कालेज प्रबंधन ने तीन छात्रों का निलंबित कर उनके कॉलेज परिसर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी।