फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर बंधक बनाकर 50 हजार लूटे

Wed, 16 Oct 2013 11:26 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करनावास के निकट स्थित कालकाजी पेट्रोल पंप से मंगलवार रात को दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर कारिंदों को बंधक बना लिया और 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हुए हैं। पुलिस ने वारदात की फुटेज हासिल कर ली है।

करनावास स्थित कालकाजी पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात करीब 12 बजे पीले रंग की टी-शर्ट और हेलमेट पहने दो युवकों ने पंप पर पहुंचते ही पिस्टल निकाल ली और वहां पर कार्यरत कारिंदों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने कारिंदों की जेब से नकदी लूटने के साथ ही उनसे अलमारी की चाबी भी ले ली। अलमारी में रखी हजारों रुपये की नकदी को भी बदमाशों ने निकाल लिया। करीब 50 हजार रुपये लूटने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अलवर जिला के गांव नटैडी निवासी कारिंदे अनिल कुमार की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लूट की साजिश रचते तीन बदमाशों को दबोचा
रेवाड़ी। दिल्ली रोड पर एचपीएल फैक्टरी के निकट लूट की साजिश रचते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों ढालियावास निवासी इंद्रजीत, जुड्डी निवासी रविंद्र और धामलाका निवासी मनीष को दबोच लिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने पिस्तौल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करके उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये बदमाश कई अन्य वारदातों को भी अंजाम दे चुके हैं। इंद्रजीत ने अपने एक साथी के साथ मिलकर जनवरी माह में एंप्लाइज कॉलोनी निवासी महिला की चेन भी झपटी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें