फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट कोर्स के नाम पर 49 लाख की ठगी

Wed, 01 Jan 2014 11:38 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पायलट का कोर्स कराने के नाम पर 49 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन


तमिलनाडु के मदुरै के रहने वाले अब्दुल कादर ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि वह तीन साल पहले गुड़गांव के एक मॉल में पायलट कोर्स कराने वाली कंपनी के संपर्क में आया था।

आनेद पटेल नामक व्यक्ति व ललिता कृष्णमूर्ति ने उसे पायलट कोर्स कराने का भरोसा दिलाया, साथ ही एडमिशन के खर्च के बारे में भी बताया। उसने इन दोनों के कहने पर करीब 49 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन


पैसा देने के सात माह तक दोनों ने उसे खूब घुमाया, लेकिन जब दोनों ने अपना संपर्क नंबर बंद किया तो वह गुड़गांव पहुंचा। यहां पता किया तो जानकारी मिली कि अब यह कार्यालय बंद हो चुका है। इस मामले की जांच गुड़गांव पुलिस ने साइबर सेल को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें