फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते सामान का झांसा दे 43 लाख की ठगी

Tue, 03 Dec 2013 10:56 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्टम क्लीयरेंस से सस्ता सामान दिलाने के नाम पर पिता-पुत्र ने मिलकर तीन दोस्तों से 43 लाख रुपये की ठगी कर डाली। सेक्टर 31 थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, रुपये मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर-18ए निवासी गौरव ने थाना सेक्टर-31 पुलिस को बताया कि वह, सेक्टर-15 निवासी कृष्ण और गोपी कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद निवासी अनुज दोस्त हैं। उनका एक दोस्त जतिन भी है। गौरव के मुताबिक, जतिन ने तीनों दोस्तों को अपने पिता करण सिंह से मिलवाया।

करण ने कहा कि उसका कस्टम क्लीयरेंस का काम है। वह विदेशी फोन, गाड़ी, मोटरसाइकिल, एलसीडी, एलईडी आदि सामान उन्हें कस्टम क्लीयरेंस की पर्ची और शोरूम बिल के साथ सस्ते रेट पर दिला सकता है। उन्होंने विश्वास कर लिया। इसके बाद करण सिंह को गौरव ने चार लाख रुपये नगद सैटाफी गाड़ी के लिए, कृष्ण ने 7.6 लाख रुपये व अनुज ने 31 लाख रुपये फोन, गाड़ी, बाइक और एलसीडी के लिए दिए।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, सामान मांगने पर आरोपी पिता-पुत्र लगातार टाल-मटोल करते रहे। ंउनका कहना है कि साजिश समझने के बाद उन्होंने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें