फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा पड़ा लालच, 38 हजार गंवाए

Tue, 26 Nov 2013 11:01 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले युवक को सस्ते लैपटॉप और स्मार्ट फोन का लालच महंगा पड़ गया। इसके बदले उसे 38 हजार रुपये की चपत लग गई और बदले में मिली ईंटें व कांच के टुकड़े। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर 57 में रहने वाला सुमित द्वारका में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है।  सोमवार शाम जब वह कंपनी से घर आने के लिए अपनी गाड़ी के पास पहुंचा, तो पार्किंग में उसे दो युवक मिले।

इन युवकों ने उसे पैसों की जरूरत के बारे में बताया। इसके बदले उन्होंने एक नया लैपटॉप और 52 हजार का एक स्मार्ट फोन सस्ते में देने की पेशकश की। काफी देर के बाद 38 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। सुमित ने पैसे गुड़गांव में देने की बात कही, जिस पर दोनों युवक सहमत हो गए।
विज्ञापन


डूंडाहेड़ा के पास पहुंचकर उसने अपने एक दोस्त को पैसे लेकर मारुति के गेट पर बुला लिया। इस दौरान आरोपियों में से एक उसके साथ गाड़ी में सवार था, जबकि दूसरा पीछे-पीछे बाइक पर आया। सुमित ने उन्हें पैसे देकर लैपटॉप का बैग ले लिया, जिसमें मोबाइल भी रखा था।

पैसे लेकर दोनों आरोपी तत्काल वहां से चले गए। जब सुनील ने अपने दोस्त को लैपटॉप और फोन दिखाने के लिए बैग खोला, तो उसमें दो ईंटें निकली, जबकि फोन के डब्बे में कांच के टुकड़े भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें