फतेहाबाद शहर के लाजपत नगर में सोमवार सुबह 16 साल की लड़की किरणा ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान लड़की की मां काम पर गई हुई थी। सूचना मिलने पर महिला जब घर पहुंची तो उसने अपनी बेटी का शव फंदे पर लटका मिला। लड़की को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में मां बिंदर ने रोते हुए बताया कि उसे सुसाइड करने के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। सोमवार सुबह जब वह काम पर जा रही थी तो उसकी बेटी ने कहा कि आप चले जाओ,मैं घर का सारा काम कर लूंगी लेकिन कुछ देर बाद उसे सूचना मिली कि बेटी ने फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस को सूचना देने के बाद लड़की को नागरिक अस्पताल में लाया गया। महिला ने बताया कि उसका पति सिरसा में रहता है। दंपती के दो बेटे भी हैं जो पिता के साथ रहते हैं और बेटी मां के पास रहती है। वहीं, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।