फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा:10वीं की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर पेपर देते हुए दो युवक गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 Mar 2020 07:14 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
हरियाणा के एक विद्यालय में दसवीं की परीक्षा के दौरान दो फर्जी युवकों को निरीक्षक के द्वारा पकड़ा गया है। जिसके तुरंत बाद वहां पुलिस को बुलाया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज की गई। यह परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा द्वारा आयोजित की गई थी। 12 मार्च को कक्षा 10 के अंग्रेजी विषय का पेपर था।
विज्ञापन


पुलिस जांच टीम के एक अधिकारी प्रीतम ने कहा कि स्विट ऐंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निरीक्षक विजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। यह हरियाणा के पलवल के एक परीक्षा केंद्र का मामला है।

पुलिस की जांच के बाद पता चला कि दोनों आरोपी शिवम शर्मा पंचवटी कॉलोनी और गौरव औरंगाबाद गांव का निवासी हैं। ये दोनों युवक फर्जी तरीके से किसी दूसरे विद्यार्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें