फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात निकाय चुनाव में हिंसा : दाहोद में बूथ पर कब्जे का प्रयास, ईवीएम तोड़ी ,सोमवार को पुनर्मतदान

Sun, 28 Feb 2021 11:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रविवार को गुजरात के कुछ क्षेत्रों में स्थानीय निकाय के चुनाव के दौरान हिंसा की खबरें मिली हैं। दाहोद के धोड़िया बूथ पर अज्ञात लोगों ने कब्जे का प्रयास किया। यहां ईवीएम को तोड़ दिया गया। इसी तरह विरमगाम में भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने लाठियां भांजकर नियंत्रण किया। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी व पुलिस बल
जानकारी के अनुसार तीन लोगों ने दाहोद की झालोद तहसील के धोड़िया में रविवार दोपहर बूथ कैप्चरिंग का प्रयास किया। आरोपी बलपूर्वक मतदान केंद्र में घुस गए। इससे वहां तनाव पैदा हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंचे। तब तक आरोपी भाग निकले थे। 

विरमगाम में हुआ पथराव
विरमगाम में भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात नियंत्रित किए। इस दौरान मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई।  रविवार को गुजरात की 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुक पंचायतों के लिए वोटिंग कराई गई। इनके वोटों की गिनती दो मार्च को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें