गुजरात के आणंद जिले में एक मां ने अपने नाबालिग बेटे व बेटी को जहर देने के बाद खुद भी खा लिया। इससे मां व 12 साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि नाबालिग बेटी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उप अधीक्षक बीडी जडेजा ने बताया कि टीना प्रकाश शाह (38) ने अपने बेटे मीत और बेटी (15) को बृहस्पतिवार को कथित तौर पर जहर दे दिया और उसके बाद खुद भी जहर पी लिया। उन्होंने कहा कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान महिला और लड़के की मौत हो गई। लड़की बच गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि संभव है कि महिला ने आर्थिक परेशानियों के कारण ऐसा कदम उठाया। वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए मामले में जांच चल रही है।