फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटीदार नेता कथेरिया देशद्रोह मामले में गिरफ्तार

विज्ञापन
अल्पेश कथेरिया - फोटो : social media
विज्ञापन

पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता अल्पेश कथेरिया को 2015 में अमरोली थाने में दर्ज देशद्रोह के मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सूरत के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आर आर सरवैया ने बताया कि कथेरिया को यहां के नजदीक वेलांजा गांव से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

मामला 2015 में पीएएएस की तरफ से आयोजित आरक्षण आंदोलन से जुड़ा हुआ है जिसके तहत सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण की मांग की गई थी। 

पुलिस ने अदालत को बताया था कि पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कथेरिया ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया था जिसके बाद सूरत की एक अदालत ने 15 जनवरी को उनकी जमानत रद्द कर दी थी। जमानत रद्द करने के खिलाफ कथेरिया की याचिका गुजरात उच्च न्यायालय में लंबित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि कथेरिया एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गांव गया हुआ था जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें