गुजरात के सूरत शहर में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गुजरात के वलसाड शहर में शक के आधार पर एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी पर किसी के साथ संबंध होने का शक था। इसी को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद हो रहे थे। सोमवार की रात में दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसपर पत्नी ने पति को लकड़ी के डंडे से हमला किया पति वहीं पर गिर गया । फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
आए दिन आपस में लड़ते थे दंपती
महिला का भतीजा ने पुलिस को बताया कि ये दोनों आए दिन आपस में छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ते थे। होली के दिन चाची यानी लक्षमी पटेल मंदिर गई थी। जब वह घर लौटी तो उसके पति ने उसपर किसी आदमी से मिलने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। साथ ही मृतक ने महिला पर कांच की बोतल से मारने की कोशिश की। हालांकि लक्ष्मी अपनी जान बचाते हुए लकड़ी के मोटे डंडे से उसपर हमला किया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।