फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक: 71 साल की पत्नी ने की पति की हत्या, जानिए क्या है पूरा माजरा?

Wed, 31 Mar 2021 11:51 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात

सार

  • अफेयर के चलते पत्नी ने पति की ली जान
  • दंपती के बीच आए दिन होते थे विवाद
  • पुलिस मामले की कर रही जांच
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत शहर में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गुजरात के वलसाड शहर में शक के आधार पर एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी पर किसी के साथ संबंध होने का शक था। इसी को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद हो रहे थे। सोमवार की रात में दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसपर पत्नी ने पति को लकड़ी के डंडे से हमला किया पति वहीं पर गिर गया । फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

आए दिन आपस में लड़ते थे दंपती 
महिला का भतीजा ने पुलिस को बताया कि ये दोनों आए दिन आपस में छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ते थे। होली के दिन चाची यानी लक्षमी पटेल मंदिर गई थी। जब वह घर लौटी तो उसके पति ने उसपर किसी आदमी से मिलने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। साथ ही मृतक ने महिला पर कांच की बोतल से मारने की कोशिश की। हालांकि लक्ष्मी अपनी जान बचाते हुए लकड़ी के मोटे डंडे से उसपर हमला किया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

मुंबई से 15 साल पहले हुआ था शिफ्ट
पुलिस ने बताया कि बूढ़े आदमी को लगातार शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर चल रहा है। इस बारे में परिवार के सदस्यों ने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन दंपती समझने की कोशिश नहीं कर रहे थे। बार बार दोनों के बीच लड़ाई होती रहती थी। 
बताया जा रहा है कि 78 वर्षीय रिटायर्ड इंजीनियर अमृत लाल और लक्षमी पटेल 15 साल पहले मुंबई से वलसाड में अपनी फैमली के साथ शिफ्ट हुए थे।  दंपती की दोनों बेटियां शादीशुदा हैं और अमेरिका और दुबई में बस गई हैं। अमृतलाल का परिवार मूल रूप से वलसाड कस्बे का रहने वाला है और उसके पिता कस्टम और सेंट्रल एक्साइज में अधीक्षक थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें