फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चिड़ियाघर के डिप्टी रेंजर ने महिला कर्मी से किया गलत व्यवहार, गोंडा तबादला

Tue, 04 Apr 2023 12:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

डिप्टी रेंजर चंद्रभूषण पासवान पर पहले भी आरोप लगा है। 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस था। इस मौके पर आए अतिथियों से भी चंद्रभूषण पासवान ने नशे की हालत में गलत व्यवहार किया था। इसकी शिकायत एसडीओ ने की थी। जांच के बाद दोषी पाया गया था।
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर चिड़ियाघर के डिप्टी रेंजर चंद्रभूषण पासवान पर आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी से गलत व्यवहार करने का आरोप लगा है। महिलाकर्मी ने फोन पर निदेशक से बताया कि डिप्टी रेंजर गलत इरादे के साथ अपनी बात दोअर्थी तरीके से बोलकर मानसिक दबाव बनाते हैं। निदेशक ने शिकायत की गंभीरता के आधार पर चिड़ियाघर से डिप्टी रेंजर सेवा समाप्त कर दी।

विज्ञापन


दरअसल, बीते बुधवार को महिलाकर्मी चिड़ियाघर में ड्यूटी पर तैनात थी। दोपहर में प्रशासनिक भवन में बैठक कर रहे निदेशक को महिलाकर्मी ने फोन कर बताया कि डिप्टी रेंजर चंद्रभूषण पासवान लगातार उसके साथ बातचीत में गलत तरीके से पेश आते हैं। ड्यूटी पर तैनाती के वक्त आज भी फोन किया और इधर-उधर आने का दबाव बना रहे हैं। इसके बाद निदेशक ने डिप्टी रेंजर की चिड़ियाघर में सेवा समाप्त करते हुए, उसके परिसर में घुसने पर रोक लगा दी।

इसे भी पढ़ें: अंग्रेजी के छात्र अब पढ़ेंगे महाकवि कालीदास व भवभूति का नाटक, हिंदी के विद्यार्थी पढ़ेंगे मधुशाला
विज्ञापन


निदेशक राजामोहन बुधवार की ही शाम लखनऊ निकल गए। बृहस्पतिवार को डिप्टी रेंजर का तबादला गोंडा करवा कर तबादले की प्रति लेकर चिड़ियाघर आ गए। शुक्रवार को उन्होंने अपने सामने ही डिप्टी रेंजर के तबादले की औपचारिक प्रक्रिया को पूरा करवाया। इसके बाद उसी दिन सेवा खत्म कर चिड़ियाघर से बाहर भेज दिया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

चिड़ियाघर में घुसने न पाएं डिप्टी रेंजर

महिला की शिकायत सुनते के बाद निदेशक ने फोन पर ही महिलाकर्मी को निर्देश दिया कि वह अपनी ड्यूटी करें और कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इसके बाद निदेशक ने तत्काल वायरलेस सेट पर संदेश प्रसारित कर डिप्टी रेंजर के चिड़ियाघर आने घुसने पर लगा दी। वायरलेस पर ही संदेश दिया कि डिप्टी रेंजर किसी भी सूरत में चिड़ियाघर में घुसने न पाएं। अगर परिसर में दिख जाएं तो तत्काल उन्हें बाहर कर दिया जाए। अब उनकी सेवा चिड़ियाघर परिसर से खत्म कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: मंकी कैप पहन कर चोरी की फिर हो गया टकला, 22 कैमरों की मदद से पुलिस ने दबोचा

पहले भी लग चुका है आरोप
डिप्टी रेंजर चंद्रभूषण पासवान पर पहले भी आरोप लगा है। 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस था। इस मौके पर आए अतिथियों से भी चंद्रभूषण पासवान ने नशे की हालत में गलत व्यवहार किया था। इसकी शिकायत एसडीओ ने की थी। जांच के बाद दोषी पाया गया था। इस पर भी कार्रवाई को लेकर चर्चा चल रही थी कि इसी बीच यह नया मामला सामने आ गया।

चिड़ियाघर निदेशक एच राजामोहन ने कहा कि महिलाकर्मी को सांत्वना देते हुए नौकरी करने और दबाव में नहीं आने की सलाह दी गई है। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर की सेवा समाप्त कर दी। खुद लखनऊ जाकर तबादले आदेश लेकर आया और यहां से रिलीव किया। महिला ने फोन कर जो आरोप लगाए थे, वो काफी गंभीर थे। ऐसे कर्मचारी चिड़ियाघर से दूर रहें तभी अच्छा है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें