फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जफर अहमद खान अध्यक्ष और डॉ. रविंद्र त्रिपाठी महामंत्री चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जफर अहमद जिलाध्यक्ष और डॉ. रविंद्र जिला मंत्री चुने गए
विज्ञापन

गोरखपुर। उप्र प्रधानाचार्य परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें जफर अहमद खान जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। रामबहाल त्रिपाठी को कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ. रवींद्र त्रिपाठी को जिला मंत्री तथा डॉ. गिरिजेश कुमार पांडेय को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

एमएसआई इंटर कॉलेज में परिषद का वार्षिक अधिवेशन बृहस्पतिवार को हुआ। बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। प्रधानाचार्यों का सम्मान व शिक्षण संस्थाओं का संवर्धन सरकार की प्राथमिकताओं में है। बतौर विशिष्ट अतिथि परिषद के प्रांतीय संरक्षक श्रीनिवास शुक्ला मौजूद रहे। प्रांतीय संरक्षक राजेंद्र बाजपेयी, मेजर यूपी नायक, योगेश श्रीवास्तव, सुभाष शाही तथा जिला पंचायत सदस्य दिलीप सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान काशी नारायण त्रिपाठी, रामनाथ गुप्ता, दिनेश मणि त्रिपाठी, रीता श्रीवास्तव, ओपी सिंह, राजेश गौतम, डॉ. शैलेंद्र दास, डॉ. अनिल मिश्रा, शैलेंद्र कुमार, डॉ. मनोज राय तथा डॉ. गुलाम हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें