फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म: युवती का बयान दर्ज, दरिंदगी करने वाले पांच नहीं छह थे

Sat, 05 Aug 2023 11:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने उस ऑटो चालक विवेक यादव से भी पूछताछ की है, जिसके ऑटो से युवती रेलवे स्टेशन से गीडा जाने के लिए निकली थी। बेलघाट के विवेक ने बताया कि उसे रोकने के बाद उसके साथ भी मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
गीडा थाने में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में नौसड़ के पास अमरूतानी में यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पांच नहीं, छह लोग शामिल थे। शुक्रवार को पुलिस ने युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराया, जिसमें उसने दरिंदगी में छह शोहदों के शामिल होने की बात कही है।

विज्ञापन


बयान के आधार पर पुलिस ने दर्ज केस में गीडा के पास रहने वाले छठें युवक को भी आरोपी बना दिया है। अब उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। उधर पुलिस ने मुठभेड़ में गोली से घायल मुख्य आरोपी प्रदुमन को इलाज के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, पूरे प्रकरण के खुलासे में सामने आया है कि पीड़ित युवती ने घटना के बाद आरोपियों को सजा दिलाने की ठान ली। उसने बड़ी समझदारी बरती। आरोपी प्रदुमन से दोबारा मिलने का झांसा देकर उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में वारदात: यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल

प्रदुमन के मोबाइल नंबर से युवती ने अपने मोबाइल पर फोन मिस्ड कॉल किया। इसके बाद जब वह अपने मित्र के साथ गीडा थाने पहुंची तो उसने वह नंबर पुलिस को उपलब्ध करा दिया। उसी नंबर की मदद से पुलिस आरोपियों तक चंद घंटों में ही पहुंच गई और फिर मुठभेड़ में मुख्य आरोपी प्रदुमन को गोली लगी और अन्य चार आरोपी भी दबोचे गए।

अब घटना में छठें युवक का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने सरगर्मी से उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी घर छोड़कर फरार है। पुलिस ने गोली से घायल मुख्य आरोपी प्रदुमन को मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद शुक्रवार को आरोपी को डॉक्टर के डिस्चार्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें: यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म मामला: युवती को जबरन ऑटो से उतारकर ले गए थे अमरूतानी, बंधक बनाकर की हैवानियत

ऑटो चालक बोला- मेरे साथ भी की थी मारपीट, डर कर भाग गया

सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने उस ऑटो चालक विवेक यादव से भी पूछताछ की है, जिसके ऑटो से युवती रेलवे स्टेशन से गीडा जाने के लिए निकली थी। बेलघाट के विवेक ने बताया कि उसे रोकने के बाद उसके साथ भी मारपीट की गई थी। उसका ऑटो फाइनेंस पर है, इस वजह से डर गया था कि कहीं तोड़फोड़ न कर दें।

किसी तरह से छूटने के बाद सीधे खजनी के छपिया चला गया। वहीं पर विवेक रहता है। विवेक को आरोपियों ने यह भी धमकी दी थी कि उसके ऑटो का नंबर नोट कर लिए हैं, अगर उसने पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे। इसी वजह से उसने पुलिस को भी घटना की जानकारी नहीं दी थी। पुलिस ऑटो चालक से मारपीट के मामले में भी केस दर्ज कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर केस दर्ज
विज्ञापन

यह हुआ था

गीडा में कमरा लेकर रहने वाली संतकबीरनगर की युवती बुधवार की रात में रेलवे स्टेशन से ऑटो से गीडा इलाके में जा रही थी। राजघाट पुल पार करने के बाद बाइक सवारों ने उसे जबरन रोक लिया और फिर उसे पास में अमरूतानी ले गए। वहां पर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के बाद आरोपी ही युवती को ले जाकर कमरे पर छोड़े थे, जिसके बाद उसने अपने पुरुष मित्र के साथ चार बजे गीडा थाने में जाकर घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर बृहस्पतिवार को ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

इसे भी पढ़ें: सीमा हैदर प्रकरण: खुनुवां बॉर्डर पर तैनात दो जवान किए गए सस्पेंड, भारत में यहीं से घुसी थी पाकिस्तानी महिला

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। कोर्ट में शुक्रवार को बयान दर्ज होने के साथ अवलोकन भी हो गया है। युवती ने घटना में एक और आरोपी के शामिल होने की जानकारी दी है। उसकी पहचान भी कर ली गई है। जल्द ही छठें आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें