फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाले में लघुशंका करने पर युवक का सिर फोड़ा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो स्थित मोहनापुर चौकीदार टोला में रविवार शाम घर के सामने नाले में लघुशंका करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी अमित और उसके पिता ने रामाज्ञा को लाठी-डंडों से पीटकर सिर फोड़ दिया। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में बुधवार रात पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

मोहनापुर चौकीदार टोला निवासी उर्मिला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई रामाज्ञा शाम को घर के सामने नाले में लघुशंका करने गए थे। इसी बात पर पड़ोसी पिता-पुत्र ने गाली- गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रामाज्ञा के सिर में गंभीर चोट लगी और वह मौके पर बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनका उपचार चल रहा है। शाहपुर थाना प्रभारी अंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बुधवार रात अमित और उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें