फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पनियहवा में युवक का शव मिला, फेसबुक पोस्ट में पत्नी-ससुराल पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में बिहार के रहने वाले युवक का मिला शव
विज्ञापन


-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा किया प्रिजर्व, जहर खाने की आशंका
पुलिस से युवक के जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे के पास छितौनी-तमकुही रेल लाइन के किनारे झाड़ियों में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिला। उसकी जेब से बरामद सुसाइड नोट में ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और 50 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। जहरीला पदार्थ खाने की आशंका है।
पश्चिमी चंपारण जिले के भैरोगंज बाजार निवासी आकाश उर्फ किशन यादव (23) आकाश के मामा जसवंत यादव ने बताया कि आकाश पिछले चार दिनों से घर से लापता था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे शव देखा था। उन्होंने हनुमानगंज पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के जेब से एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल के जरिये पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन ने शव की पहचान की।
विज्ञापन

आकाश यादव का तीन दिन पुराना फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा हो रहा है। इस पोस्ट में उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर आरोप लगाए थे। उसने 50 लाख रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने की बात लिखी थी। आकाश ने परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का भी जिक्र किया था। उसके जेब से सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है। फेसबुक पर पोस्ट की गई बातें सुसाइड नोट में भी लिखी गई हैं। पोस्ट में उसने लिखा था कि वह इन परिस्थितियों से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहा है।
विज्ञापन

सीओ खड्डा अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव कब्जे में लिया गया। मृतक के स्थानीय थाने को भी सूचना दे दी गई है। उसने अपने फेसबुक आईडी पर ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट भी उसके जेब से मिला है। इसकी जांच की जा रही है। विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें