फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होटल में युवकों ने खाया मटन, रुपये मांगने पर मालिक को मारपीट कर किया घायल

Sat, 08 Jul 2023 05:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।

सार

प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दो आरोपियों की फोटो मिली है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के महुआ तिराहा स्थित कालिका होटल में शुक्रवार की रात तीन युवकों ने मटन खाना और रुपये मांगने पर होटल मालिक व उसके भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने दो आरोपियों की फोटो पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मऊ जनपद के कोपागंज निवासी शंकर चौरसिया गुलरिहा के शिवपुर शहबाजगंज में रहते हैं। इनकी शाहपुर के महुआ तिराहे के पास होटल हैं। आरोप है कि शुक्रवार की रात दस बजे के करीब तीन मनबढ़ युवक शराब पीने के बाद होटल पहुंचे और मटन रोटी खाया।

इसे भी पढ़ें: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर सिर फोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना खाने के बाद कर्मचारियों ने 480 रुपये का बिल दिया। मनबढ़ों ने बिल देखते ही कर्मचारियों को गाली देते हुए बिना पैसा दिए जाने लगे। एतराज करने पर मनबढ़ों ने अपने चार दोस्तों को बुला ली और होटल मालिक कर्मचारी आदित्य को मारपीट कर जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गए।

प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें