फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : केंद्रीय मंत्री के घर पहुंचे PM मोदी, बोले-माता जी, आप मुझसे मिलने आने वाली थीं देखिए मैं खुद आ गया

Sat, 08 Jul 2023 03:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रधानमंत्री करीब 12 मिनट तक केंद्रीय मंत्री के घर पर रुके। उनकी माता ने 101 रुपये, हल्दी और अक्षत सगुन के तौर पर दिए और हनुमान जी की एक मूर्ति भी भेंट किया। जिसे स्वीकार करते हुए मोदी ने कहा कि मैं तो आपके यहां ज्यादा समय बीताने की सोच कर आया था लेकिन, कार्यक्रम में ही अधिक समय लग गया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री के घर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गीताप्रेस से निकलने के बाद अचानक पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के घर पहुंचे गए। केंद्रीय मंत्री की मां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जवला चौधरी ने पीएम की आरती उतारी। पीएम ने कहा माता जी आप मुझसे मिलने आने वाली थीं, देखिए मैं ही आ गया। सबसे मिले, परिवार के बारे में जानकारी ली। इसी बीच कोने में खड़ी सात साल की बिटिया पर नजर गई। प्यार से उसका कान पकड़ा और अपने पास लेकर आए फिर फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री करीब 12 मिनट तक केंद्रीय मंत्री के घर पर रुके। उनकी माता ने 101 रुपये, हल्दी और अक्षत सगुन के तौर पर दिए और हनुमान जी की एक मूर्ति भी भेंट किया। जिसे स्वीकार करते हुए मोदी ने कहा कि मैं तो आपके यहां ज्यादा समय बीताने की सोच कर आया था लेकिन, कार्यक्रम में ही अधिक समय लग गया। इसके बाद उन्होंने बच्चों को बुलाकर दुलार किया। उज्ज्वला चौधरी ने उन्हें पानी और चाय पीने के लिए ऑफर किया तो पीएम के साथ मौजूद एसपीजी ने अपने पास लेकर आए पानी और चाय दिए।

इसे भी पढ़ें: इस मंदिर में रावण ने की थी शिवलिंग की स्थापना, शिवपुराण में मिलता है उल्लेख
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कुछ ड्राई फ्रूट भी खाए। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री के बेटे रोहन चौधरी, परिवार के सदस्य राहुल चौधरी, अभिराज चौधरी, विधान चौधरी, बेटी और दामाद के साथ फोटो खिंचवाए। इस दौरान भाजपा नेता दिनेश चंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे। पीएम के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें