फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं को 'युवा हब' पर मिलेगी रोजगार की गारंटी, ऐसे करना होगा आवेदन

Sun, 31 May 2020 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • युवा हब: स्वरोजगार की सारी योजनाओं का एक प्लेटफॉर्म
  • योजनाओं का लाभ लेने के लिए सिर्फ पोर्टल पर करना होगा आवेदन
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरोजगार संबंधी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए युवाओं को विभाग-विभाग नहीं भटकना होगा। जल्द ही स्वरोजगार की सारी योजनाओं का एक प्लेटफार्म 'युवा हब' अस्तित्व में आने वाला है। सभी विभागों की योजनाओं के लिए सिर्फ इसी एक पोर्टल पर आवेदन करना होगा। जिले में यह पोर्टल डीएम की देखरेख में संचालित होगा। पोर्टल बनाने का काम अंतिम चरण में है।

विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न विभागों में युवा रोजगार की अनेक योजनाएं संचालित हैं। साथ ही भारत सरकार की मुद्रा समेत विभिन्न योजनाएं भी हैं। इन सभी योजनाओं में ब्याज मुक्त ऋण, कोलेटरल फ्री कैपिटल सब्सिडी आदि वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। अभी ये सारी योजनाएं अलग-अलग संचालित हो रही हैं। सबकी प्रक्रियाएं भी अलग-अलग हैं।

संचालित विभागों के बीच योजनाओं को लेकर कोई खास सामंजस्य भी नहीं है। ऐसे में सरकार ने इन सारी योजनाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का फैसला लिया है।

युवा हब के समन्वयक सत्यकांत ने बताया कि पूरे प्रदेश में युवा हब बन रहा है। प्रदेश में मुख्य सचिव स्तर पर, मंडल में कमिश्नर और जिले में डीएम पर निगरानी कमेटी बनाई गई है। इसमें 11 विभाग सम्मिलित हैं। इन विभागों में स्वरोजगार की जो भी योजना चल रही है, इन सबको सरकार ने एक ही छतरी के नीचे ला दिया है। उसका एक पोर्टल बनेगा।

स्वरोजगार के लिए जो भी युवा इच्छुक होंगे, वो उस पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं। बस उनके पास तकनीकी योग्यता का प्रमाणपत्र होना चाहिए। आवेदक जो भी प्रोजेक्ट देगा, युवा हब के लिए बनाई गई कमेटी उसे इंप्लीमेंट करवाएगी। ऐसे में आवेदक को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी।  

कमेटी ही सारा काम करेगी। इसके साथ ही कमेटी इसे एक साल तक मॉनिटर भी करेगी। हरेक जनपद को 50 लाख रुपये दिया जाएगा। जिला स्तर पर जिलाध्यक्ष इसके अध्यक्ष और सीडीओ सचिव हैं।
विज्ञापन

ये हैं 11 विभाग और उनकी योजनाएं

विभाग का नाम                          योजनाएं                           
समाज कल्याण अनुसूचित जाति     पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना, स्वच्छकारों के लिए स्वरोजगार योजना, लांड्री एवं ड्राइक्लीनिंग

(वित्त एवं विकास निगम) 
अल्पसंख्यक कल्याण              सीखो और कमाओ योजना
ग्राम विकास                          पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
कृषि                                    एग्री जंक्शन
पशु पालन                            पशु मैत्री योजना, कुक्कुट विकास योजना
खादी विभाग                         प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण      महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार योजना
नगर विकास                         पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन
एमएसएमई                          पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, ओडीओपी योजना
मत्स्य विभाग                         नीली क्रांति
बैंक                                    रूरल सेल्फ इंप्लायमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें