गोरखपुर। 15 से 20 मार्च तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए वाराणसी में आयोजित यूपी कैंप के लिए जिले के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें तीन बालिका और तीन बालक खिलाड़ी शामिल हैं।
जिला वाॅलीबाल संघ सचिव बैजनाथ मिश्र ने बताया कि वाराणसी में तीन से 13 मार्च तक यूपी कैंप का आयोजन होगा। इसमें पुरुष वर्ग में सौरभ शुक्ला, यश सिंह व ललित सिंह और महिला टीम में रोशनी मौर्या, पलक सिंह और रुपल का चयन किया गया है। प्रशिक्षण के बाद यह खिलाड़ी यूपी टीम से यूथ वॉलीबाल नेशनल चैंपियनशिप में खेलेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर आरएसओ आले हैदर, जिला वॉलीबाल संघ के संरक्षक शंभूनाथ तिवारी, श्रीकुमार मिश्रा, अजय राय, डीके शाही, रवींद्र नाथ दुबे, श्याम नरायण शुक्ला आदि ने बधाई दी।