फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: मोबाइल पर घंटी बजते ही दवा, खाना लेकर पहुंचते हैं उत्साही युवा, आप भी बन सकते हैं मददगार

Thu, 06 May 2021 11:42 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
जरूरतमंदों की मदद करने की खातिर कोरोना संक्रमण के बीच आगे आए युवा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बीच लॉकडाउन में जब हर कोई अपने घरों में है, ऐसे में कुछ उत्साही युवा जरूरतमंदों की मदद के लिए निकले हैं। उत्साही युवाओं की टीम ने एक चेन बनाई है और गोरखपुर, बस्ती व खलीलाबाद में मोबाइल पर घंटी बजते ही दवाएं और भोजन लेकर जरूरतमंदों तक पहुंचते हैं। यही नहीं, इलाके के किस अस्पताल में बेड है, इसकी भी जानकारी रोजाना अपडेट करके लोगों को बताते हैं।
विज्ञापन


नवभारत निर्माण ट्रस्ट के विक्रमादित्य नारायण सिंह ने अभियान की शुरुआत की है। मदद के लिए उन्होंने ट्रस्ट से जुड़े लोगों का मोबाइल नंबर भी हेल्पलाइन नंबर के रूप में जारी किया है। विक्रमादित्य ने बताया कि उन्होंने आपदा की इस घड़ी में घंटी बजाओ मुहिम शुरू की है। रोजाना 60 से 70 के बीच फोन आ रहे हैं। 

वे कहते हैं कि जरूरतमंद कभी भी फोन करके अपनी समस्या बता सकते हैं। हर संभव उनकी मदद टीम करेगी। उन्होंने समर्थ लोगों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में सहभागी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं हेल्पलाइन नंबर

गोरखपुर : संजीव त्रिपाठी-6392418573, मो. सादेकीन- 7355972975, हर्षित श्रीवास्तव-7525893703
बस्ती व खलीलाबाद : नेहा सिंह- 9453655614, अतुल मिश्रा-8127836358, सत्यम 8957210955
सिद्धार्थनगर : आशीष सिंह-9565064111, आशुतोष सिंह- 8887870787  अर्षिमान मिश्रा-7317003333
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें