फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रोवर्स-रेंजर्स ने नुक्कड़ नाटकों से किया जागरूक

Sat, 01 Aug 2026 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रोवर्स एवं रेंजर्स अनुभाग की ओर से शुक्रवार को दीक्षांत की श्रृंखला के तहत स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक एवं स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और जनजागरूकता पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि रोवर्स एवं रेंजर्स की गतिविधियां युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के साथ जीवन जीने की कला विकसित करती हैं। जिला संयोजक एवं जिला आयुक्त रोवर्स प्रो. शरद मिश्र ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन कर उसे भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक मुख्यालय भेजा जाएगा।
सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मोहित कुमार ने उत्तर प्रदेश स्काउट केयर अभियान के उद्देश्यों स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिकता के बारे में बताया। इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त रोवर्स सूरज चंद, प्रशिक्षण आयुक्त शिवा कुमार, रोहित सैनी, क्रू लीडर्स डॉ. वंदना सिंह, डॉ. हरिश्चंद्र पांडेय, डॉ. अंशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें