फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: लंबे समय से चल रहे जातीय संघर्ष में युवक की गोली मारकर हत्या, दो दोस्त घायल, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Tue, 11 Apr 2023 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पिपराइच (गोरखपुर)।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। बदमाश मोनू को मारने आए थे, लेकिन अन्य को गोली लग गई और विपिन की मौत हो गई। जबकि दो घायल हैं। गांव में पुलिस टीम तैनात है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
मृतक विपिन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के हरखापुर गांव में सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली से विपिन पांडेय उर्फ जुगनू (25) की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त विश्वास तिवारी (22) और मोनू (19) घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना से नाराज लोगों ने सीएचसी पिपराइच पर हंगामा किया। वह पुलिस को शव नहीं उठाने दे रहे थे। बाद में एसपी नार्थ ने कस्बा इंचार्ज और सिपाही को लाइन हाजिर किया, जिसके बाद ग्रामीण सीएचसी से हटे और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, गांव में जातीय संघर्ष की आशंका को देखते हुए एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है।

इसे भी पढ़ें: महराजगंज में कुत्तों के झुंड ने बच्चे को नोच कर उतारा मौत के घाट, शव देख कांप गए लोग
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के महोवा खुर्द गांव निवासी इंद्रजीत पांडेय के पुत्र विपिन पांडेय की ननिहाल हरखापुर गांव में राकेश तिवारी उर्फ मंटी के घर है। गांव में इस समय हनुमान मंदिर पर कीर्तन का आयोजन किया गया है। इसी में शामिल होने के लिए विपिन अपने ननिहाल आया था।
 

विज्ञापन

दोस्तों के हाथ पर लगी गोली

मंदिर से दो सौ मीटर पहले पटेल तिराहे पर वह अपने दोस्त हरखापुर निवासी विश्वास तिवारी और ननिहाल आए जधवापुर निवासी मोनू से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार पांच से छह की संख्या में आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने सीने में गोली लगने से विपिन पांडेय को मृत घोषित कर दिया। जबकि, मोनू और विश्वास का इलाज चल रहा। दोनों के हाथ में गोली लगी है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। बदमाश मोनू को मारने आए थे, लेकिन अन्य को गोली लग गई और विपिन की मौत हो गई। जबकि दो घायल हैं। गांव में पुलिस टीम तैनात है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें