फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत में कातिल बनी बहन: प्रेमी संग मिलकर भाई पर किया था हमला, दो महीने बाद हो गई मौत

Fri, 22 Apr 2022 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पिपराइच के रहने वाले इरशाद पर 17 फरवरी की रात में सोने के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। घटना के बाद इरशाद की मां ने अपने पट्टीदारों पर नामजद केस दर्ज कराया। लेकिन जांच में खुद की बेटी ही कातिल गई। युवक दो महीने से कोमा में था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के सराय में घर में सोने के दौरान धारदार हथियार से घायल शिक्षक इरशाद की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। 17 फरवरी से ही वह कोमा में था। पुलिस इस मामले में 8 अप्रैल को उसकी सगी बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन


आरोपियों पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुलरिहा के सराय निवासी आफरीन और नाहरपुर निवासी सूरज यादव को जेल भेजा था।

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि मूल रूप से पिपराइच के रहने वाले इरशाद, सराय में मकान बनवाकर रहते हैं। 17 फरवरी की रात कमरे में सो रहे इरशाद पर जानलेवा हमला हुआ। घटना के बाद इरशाद की मां ने अपने पट्टीदारों मुस्तकिन, इस्लाम उर्फ इद्दू, मुस्तकिन की पत्नी हुस्नआरा व इस्लाम की पत्नी नजमा पर नामजद केस दर्ज करा दिया।

आरोप लगाया कि जमीन के विवाद में हत्या की कोशिश की गई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर एक आरोपी मुस्तकिन को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। मामले की जांच कर रही पुलिस ने परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवाया तो सीडीआर से पता चला कि इरशाद की बहन आफरीन की एक युवक से कई बार और काफी देर तक बातें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि युवक का नाम सूरज यादव है और वह आफरीन का प्रेमी है। इन दोनों ने ही मिलकर उस पर हमला किया था और बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें