फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दावत से लौटते समय प्रतियोगी छात्र लहूलुहान मिला, सिर में गंभीर चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे खजनी क्षेत्र के एक छात्र के सिर में गंभीर चोट लगने के बाद सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिलने से सोमवार रात सनसनी फैल गई। कैंट थाना क्षेत्र के दाउदपुर में घायल हालत में मिले युवक को पुलिस पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, लेकिन वहां बेड नहीं मिलने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


घायल की पहचान खजनी थाना क्षेत्र के सुरैनी गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू, पुत्र बैजनाथ, के रूप में हुई है। वह गोरखपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। सोमवार रात वह दाउदपुर में आयोजित एक दावत में शामिल होने गया था। रात करीब 10:30 बजे वह सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर से खून बह रहा था और गंभीर चोट के निशान थे। राहगीरों ने घटना की सूचना कैंट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल ले गई। वहां बेड उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि उसके पिता बैजनाथ और मां वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं। सूचना मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला है। उसके सिर में चोट लगी है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक किसी हादसे का शिकार हुआ या उसके साथ कोई आपराधिक घटना हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें