फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में नहाते समय युवक नदी में डूबा, एक महीने पहले हुई थी शादी

Sat, 11 Jul 2020 04:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
महराजगंज के परसा मलिक थाना क्षेत्र के गांव सूर्यपुरा के पास रोहिन नदी में शनिवार को नहाते समय एक युवक डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण तलाश करने में जुटे हैं। लेकिन नदी में बाढ़ आने से युवक का पता नहीं लग पाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


परसा मलिक थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासी राम प्रवेश पासवान 22 सुबह लगभग 10 बजे अपने मित्रों के साथ रोहिन नदी में नहाने गया था। वह जीन्स और शर्ट पहनकर नहाने के लिए कूद पड़ा और तैरने लगा। तैरते हुए वह नदी के बीच धारा में चला गया।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर की सरयू व राप्ती नदी उफनाई, आधा दर्जन गांव पानी से घिरे, ग्रामीणों के उड़े होश
विज्ञापन


नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण अचानक बहने लगा। उसके साथी बचा नहीं पाए। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच कर नाव के सहारे व तैरकर तलाश करने लगे। लेकिन पता नहीं चला।

मौके पर पहुंची पुलिस तलाश कराने में जुटी हुई है, लेकिन पता नहीं चल पाया। युवक की पत्नी पूजा और उसकी मां दुर्गावती का रो-रोकर बुरा हाल है। परसा मलिक थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है राम प्रवेश की शादी बीते 14 जून को चौक थाना क्षेत्र के जगपुर की पूजा से हुई थी। शादी हुए अभी एक माह भी नहीं बीते कि पति नदी में डूब गया। युवक दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा है। पत्नी और मां सभी बिलख रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें