फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसों में घायल युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में घायल दो युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे का उपचार चल रहा है। दोनों मामलों में परिजन की तहरीर पर बेलीपार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना में गोला थाना क्षेत्र के विशुनपुर राजा निवासी विजयलक्ष्मी ने बताया कि उनका बेटा प्रिंस शर्मा (22) तीन अक्तूबर को मोटरसाइकिल से गोरखपुर शहर में काम करने जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे सेवई बाजार में चार पहिया वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज और फिर ट्रांसपोर्टनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में 28 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर दी गई।
दूसरी घटना में बांसगांव थाना क्षेत्र के देवराड़ गांव निवासी रामसिंगार ने बताया कि उनका 21 वर्षीय पौत्र आर्यन 24 अक्तूबर को गोरखपुर से घर लौट रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे महावीर छपरा चौराहे से आगे सड़क किनारे कौड़ीराम की तरफ से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। उसे गोरखपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर अगले दिन लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में 28 अक्तूबर की रात करीब दो बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बेलीपार थाना प्रभारी राजकुमार बरवार ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें