फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एंबुलेंस खड़ी करने को लेकर विवाद, चालक के गले पर लगी चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार। शाहपुर इलाके में स्पोर्ट्स कॉलेज के पास बुधवार शाम एंबुलेंस खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान छीना-झपटी में चालक आशीष तिवारी के गले और पीठ पर चाकू लगने की बात सामने आई है। घायल चालक ने शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी आशीष तिवारी एंबुलेंस चालक हैं। आरोप है कि बुधवार शाम करीब चार बजे वह एंबुलेंस लेकर स्पोर्ट्स कॉलेज के पास स्थित एक अस्पताल पहुंचे थे। वहां चाय की दुकान के सामने एंबुलेंस खड़ा करने को लेकर दुकानदार पक्ष की महिला से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला ने चाकू उठा लिया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच छीना-झपटी होने लगी, जिसमें चालक के गले और पीठ पर चोट लग गई। घटना के बाद चालक वहां से निकलकर पुलिस के पास पहुंचा और तहरीर दी। शाहपुर थाना प्रभारी अंजय कुमार सिंह ने बताया कि चालक के गले पर चाकू से नहीं, बल्कि नाखून से चोट लगी है। मामले में शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें