फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कंबाइन मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 11 Nov 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेटी के मुंडन संस्कार में शामिल होने पुणे से गांव आया था युवक
विज्ञापन


- रामपुर रकबा गांव के पास हुआ हादसा, सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
- पुलिस ने कंबाइन मशीन कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

चौरी चौरा/सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रामपुर रकबा गांव में मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कंबाइन मशीन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और परिजन ने गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौरीचौरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रामपुर रकबा गांव निवासी छब्बू पटेल के 25 वर्षीय पुत्र प्रदीप पटेल मंगलवार शाम बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लक्ष्मणपुर गांव के पास सामने से आ रही कंबाइन मशीन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजन ने उन्हें तत्काल सीएचसी चौरीचौरा पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। प्रदीप पुणे में पेंट-पॉलिश का काम करते थे। उनकी 11 माह की एक बेटी है। 22 दिसंबर को बेटी का मुंडन संस्कार होना था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह गांव आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप दो भाइयों में छोटे थे। उनकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कंबाइन मशीन को भी कब्जे में ले लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें