फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोलघर में चोरी का विरोध करने पर चाकू से हमला, युवक गंभीर

Mon, 24 Aug 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंट इलाके में गोलघर पुलिस चौकी के पास रविवार भोर की घटना
विज्ञापन



गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र में गोलघर चौकी के पास रविवार की भोर में 3:55 बजे एक दुकान के सामने जनरेटर चोरी का विरोध करने पर आराेपी ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उसके दाएं हाथ में चोट आई है। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल इलाके के सिद्धार्थ एन्क्लेव निवासी हरे कृष्ण पांडेय (33) भोर में 3:55 बजे बाइक से रेलवे स्टेशन से घर के लिए जा रहे थे। रास्ते में गोलघर में सवेरा साड़ी सेंटर के बगल में दुकान के सामने रखे जनरेटर को एक व्यक्ति चोरी करने की कोशिश कर रहा था। हरे कृष्ण ने बाइक रोककर उसे चोरी करने से टोका। इससे नाराज युवक ने चाकू निकालकर हरे कृष्ण पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए उन्होंने दाहिना हाथ आगे कर दिया, जिससे हाथ में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद हरे कृष्ण ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने घायल हरे कृष्ण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनके भाई पवन पांडेय उर्फ ओम की तहरीर पर कैंट थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें