फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा- निजी बसों की वजह से यहां लगता है जाम

Fri, 29 Jan 2021 03:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में यूथ कांग्रेस ने डीएम से निजी बसों के संचालन का स्थान निर्धारित करने की मांग की है। कहा है कि इन बसों की वजह से विश्वविद्यालय चौराहे से लेकर रेल म्यूजियम तक काफी जाम लगता है।

विज्ञापन


शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनिल दुबे के नेतृत्व में डीएम की गैरमौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय चौराहे से लेकर रेल म्यूजियम तक निजी बसों के खड़े होने की वजह से काफी जाम की स्थिति बनी रहती है।

कहा गया कि अगर शहर का कोई भी व्यक्ति इन संचालकों से कुछ कहता है तो वह अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में निजी बसों के संचालन का स्थान निर्धारित कर दिया जाए। इससे न सिर्फ लोगों को सहूलियत होगी बल्कि प्रदेश सरकार को राजस्व भी मिलेगा।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में अनिल दुबे के अलावा विशाल सिंह, अरसद, आदित्य शुक्ला, सुशांत शर्मा, विनय तिवारी, इब्राहिम अली, अभय चौबे, गौतम यादव, नीरज यादव, शैलेंद्र साहनी, विनय साहनी, अंकित यादव, अमित सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें