फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शराब पीने से मना करने पर युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल इलाके के मोहरीपुर की घटना, 22 अप्रैल को तय थी शादी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चिलुआताल (गोरखपुर)। चिलुआताल इलाके के मोहरीपुर में शनिवार रात युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि घरवालों ने उसे ज्यादा शराब पीने से मना किया था, जिससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मोहरीपुर चौहान टोला निवासी शैलेश चौहान (24) पुत्र अमर सिंह चौहान शनिवार रात शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इस दौरान ज्यादा शराब पीने को लेकर घरवालों से उसकी बहस हो गई। इसके बाद वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब देर तक नहीं उठा तो परिजन उसके कमरे में गए। अंदर शैलेश का शव मफलर से बने फंदे से लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। दो बड़े भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। इसी साल 22 अप्रैल को शैलेश की शादी की तारीख भी तय थी। मौत के बाद से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें