फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मेरी बीवी बेवफा निकली...', टावर पर चढ़कर युवक ने चिल्ला-चिल्लाकर कही ये बात; पत्नी ने भी खोला बड़ा राज

Sun, 25 May 2025 02:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के गोला इलाके में एक युवक ने टावर पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। उसने कहा कि मेरी पत्नी बेवफा निकली। साथ में काम करने वाले युवक से नजदीकी बढ़ने पर पत्नी छोड़कर चली गई है। शिकायत पुलिस से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे वह बेहद आहत है।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गोला इलाके में दोपहर के समय एक चौराहे पर स्थित टावर पर चढ़कर एक युवक हंगामा करने लगा। पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेवफाई से आहत होकर यह कदम उठाया है। टावर से चिल्ला-चिल्लाकर अपनी कहानी सुनाता रहा। 
विज्ञापन


पत्नी के कथित प्रेमी को बुलाने की भी मांग की। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम छह घंटे बाद रात आठ बजे उसे समझा कर नीचे उतारा। वहीं पति-पत्नी के झगड़े में गोला थाने में भी पुलिस उलझी रही।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब दो बजे, इलाके के एक गांव का रहने वाला युवक चौराहे पर पहुंचा। कुछ देर इधर-उधर टहलने के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद चिल्लाते हुए अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस पहुंची तो उसने बताया कि पहले मर्चेंट नेवी में काम करता था। बाद में घर आकर मशरूम की खेती करने लगा। उसने पत्नी को नर्सिंग कोर्स कराने के लिए अपनी डेढ़ बीघा भूमि बेच दी। शहर में उसके नाम पर भूमि खरीदी। 
 

रूस में नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए पत्नी का पासपोर्ट भी बनवाया। अभी वह शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। जहां काम करने वाले युवक से नजदीकी बढ़ने पर उसे छोड़कर चली गई है। शिकायत पुलिस से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे वह बेहद आहत है।
 

पत्नी बोली- 10 बच्चों को गर्भ में मार चुका है पति
घटना के बाद गोला पुलिस ने युवक की पत्नी को भी बुलाकर पूछताछ की। पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद पति ने जरूर कुछ रुपये पढ़ाई पर खर्च किए हैं। इसके बदले उसने सितम भी ढाए हैं। आरोप लगाया कि शादी को 10 साल से अधिक हो गए हैं, वह बोलते हैं कि पहला बच्चा लड़का ही होगा। 
 
विज्ञापन

यही कहकर अब तक 10 बच्चे गर्भ में ही दवा देकर मार दिए हैं। चार साल से अलग रह रही हूं, वहां भी आकर शोषण करते हैं। जबकि मैंने पति का बीएससी में एडमिशन करवाया है, उसकी फीस भरती हूं। इस बार अंतिम वर्ष था। इसके बाद भी वह अपनी आदत से बाज नहीं आए। गलत-गलत आरोप लगाते रहते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें