फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

Sat, 15 May 2021 05:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

खेत में बकरी घुसने को लेकर बभनान के बेलहिया में हुई वारदात, एसपी ने गांव का किया दौरा, एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के बेलहिया और धोबहिया गांव के लोगों में शनिवार की सुबह खेत में बकरी घुसने को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। इस संघर्ष में एक युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव भी गांव पहुंच गए। मृतक के परिवार से मुलाकात के बाद मामले में दो नामजद समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह धोबहिया गांव के बच्चे पड़ोसी गांव बेलहिया के पूरब एक बाग में बकरी चराने गए। बेलहिया गांव निवासी मुकेश बाग में जब बकरियों को देखा तो आग बबूला हो गया। वह बकरियों को बाग से निकालने की बात करने लगा। इसी बात को लेकर बकरी चराने वाले बच्चों से उसका विवाद हो गया।

बकरी चराने वाले बच्चों ने जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो गांव के लोग भी बाग में आ गए। लोगों को आता देख मुकेश भी शोर मचाने लगा। इतने में बेलहिया गांव के भी दर्जन भर से अधिक लोग मुकेश के पक्ष में लाठी-डंडे लेकर आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


घटना में धोबहिया गांव के 37 वर्षीय नूर अली की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में नूर के भाई गुलाम हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश, रंकू को नामजद करते हुए आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या बलवा, मारपीट, महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में एहतियात के तौर पर फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें