फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूटी से कच्ची शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। क्षेत्र के सरैया बाजार के पास पुलिस ने बुधवार की रात स्कूटी से कच्ची शराब ले जा रहे युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान स्कूटी के आगे रखी सफेद बोरी से कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने स्कूटी सीज कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, राजघाट क्षेत्र से स्कूटी पर कच्ची शराब ले जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने सरैया बाजार के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद स्कूटी सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई। स्कूटी के आगे रखी बोरी से कच्ची शराब मिलने पर उसे हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान सरैया बाजार निवासी प्रमोद निषाद के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर स्कूटी सीज कर दी। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शराब के स्रोत और उसकी आपूर्ति के संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें