गिरफ्तार युवक की पहचान वरुण कुमार के रूप में हुई, जो कि बिहार के रोहतास जिले के थाना दावध के ग्राम पटखौली का रहने वाला है। वरुण बस्ती जिले के हरैया के कोहली गांव निवासी बृजेश कुमार वर्मा की जगह पेपर देने आया था।
रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह पेपर देने वाले युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पिपराइच पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। ऑनलाइन परीक्षा के केंद्र संचालक की तहरीर पर आरोपी व बस्ती के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार युवक की पहचान वरुण कुमार के रूप में हुई, जो कि बिहार के रोहतास जिले के थाना दावध के ग्राम पटखौली का रहने वाला है। वरुण बस्ती जिले के हरैया के कोहली गांव निवासी बृजेश कुमार वर्मा की जगह पेपर देने आया था। पुलिस अब बृजेश की तलाश में लगी है।
जानकारी के मुताबिक, जंगलसुभान अली में सर्वोदय ऑनलाइन परीक्षा केंद्र है। शनिवार को दोपहर रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। इस बीच शक के आधार पर परीक्षकों ने वरुण कुमार को उठाया और दस्तावेजों की जांच की। इससे फर्जीवाड़ा खुलकर सामने आ गया। पता चला कि वह दूसरे की जगह परीक्षा देने आया है। बाद में मामले की सूचना पिपराइच पुलिस को दी गई। साथ ही केंद्र संचालक नौशाद ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।