कैंपियरगंज। कैंपियरगंज पुलिस ने एआई की मदद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की और पोस्ट करने वाले युवक तक पहुंच बनाई। इसके बाद मंगलवार को कहरौली निवासी करन को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।