फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भतीजी की दोस्ती से नाराज युवक को बुलाया, विवाद के बाद मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के बक्शीपुर स्थित जुबली टॉकीज के पास रविवार देर रात दोस्तों के विवाद में 29 वर्षीय नमन गुप्ता को गोली मार दी गई। गोली उसकी कमर में जा धंसी। घायल नमन का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक गोली अभी शरीर में फंसी है और उसकी हालत सामान्य है। वहीं पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

माया बाजार उत्तरी फाटक निवासी रीना गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे नमन को शनि उर्फ सचीन्द्र कुशवाहा, रीशू जायसवाल, राहुल गुप्ता और कुछ अन्य लोगों ने किसी बात को लेकर जुबली टॉकीज के पास बुलाया था। आरोप है कि वहां गाली-गलौज के बाद नमन पर जान से मारने की नीयत से अवैध असलहे से फायर कर दिया गया। गोली लगने से नमन घायल हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह शनि उर्फ सचीन्द्र कुशवाहा की भतीजी की नमन से दोस्ती बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, भतीजी से दूर रहने के लिए समझाने के उद्देश्य से शनि ने नमन को बुलाया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ और फायरिंग की घटना सामने आई।
घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के अनुसार रीशू जायसवाल, राहुल गुप्ता और शनि उर्फ सचीन्द्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार दोपहर बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। फायरिंग में इस्तेमाल असलहे के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें