फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नर्सिंग कोर्स में दाखिले का झांसा देकर युवती से छेड़खानी

Wed, 29 Jul 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा। गीडा थाना क्षेत्र में ननिहाल में रह रही युवती से नर्सिंग कोर्स में दाखिला दिलाने का झांसा देकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सर्वजीत यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने ननिहाल में रहती है। शाम को खेत की ओर गई थी, तभी ननिहाल का रहने वाला आरोपी सर्वजीत वहां पहुंचा और बातचीत करने लगा। युवती ने नर्सिंग कोर्स में प्रवेश लेने की बात कही तो आरोपी ने कम खर्च में दाखिला कराने का झांसा दिया। आरोप है कि इसके बाद अश्लील बातें करते हुए छेड़खानी की कोशिश की और उसे दौड़ा लिया। युवती भागकर सड़क पर पहुंची, जहां एक महिला की मदद से उसने अपने मामा को सूचना दी। सीओ गीडा कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें