फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जंगल में दौड़ लगाने गए युवक का सिर फोड़ा, लूट का आरोप

Fri, 05 Jan 2024 03:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोप है कि बाइक खड़ी करके दौड़ रहा था कि इसी दौरान आठ-दस कि संख्या में मनबढ़ पहुंचे और मोबाइल फोन व चेन लूटने लगे। विरोध करने पर सिर फोड़ दिए और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के मोहनापुर निवासी ऋतिक निषाद बुधवार की सुबह तिनकोनिया जंगल में दौड़ लगाने गया था। आरोप है कि मनबढ़ों ने पीटकर कर उसका सिर फोड़ दिया और चेन, मोबाइल फोन भी लूट लिए। पुलिस आरोपी टोनी यादव, प्रदुम यादव, रोशन निषाद और तीन-चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस लूट से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन


शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो स्थित मोहनापुर बड़का टोला निवासी ऋतिक निषाद 11वीं में पढ़ता है। वह प्रतिदिन जंगल में दौड़ने जाता है। बुधवार सुबह वह बाइक से जंगल में पहुंचा था।

आरोप है कि बाइक खड़ी करके दौड़ रहा था कि इसी दौरान आठ-दस कि संख्या में मनबढ़ पहुंचे और मोबाइल फोन व चेन लूटने लगे। विरोध करने पर सिर फोड़ दिए और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर भाग गए। पीड़ित के पिता राजेश निषाद का आरोप है कि पुलिस अपने मुताबिक तहरीर लिखवा कर मामूली धाराओं में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें