फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नानी के अंतिम संस्कार में आया युवक आमी नदी में लापता, तलाश जारी

Fri, 15 Sep 2023 02:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

पीगंज के हरिराम का ननिहाल बेलुकाडाड़ में है। बुधवार को उसकी नानी अनारी देवी का निधन होने पर वह मां इसरावती के साथ आया था। पूरा परिवार अंतिम संस्कार के लिए फोरलेन के किनारे बृज नंबर चार के नीचे आमी नदी के पास गया और गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।
विज्ञापन
गोरखपुर में आमी नदी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पीपीगंज निवासी हरिराम (18) बृहस्पतिवार को नहाते समय आमी नदी में लापता हो गया। वह खजनी के विश्वनाथपुर टोला बेलुकाडाड़ की रहने वाली नानी अनारी देवी के अंतिम संस्कार में गया था। मामा राजेंद्र के साथ नहाने के लिए नदी में उतरा था। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज के हरिराम का ननिहाल बेलुकाडाड़ में है। बुधवार को उसकी नानी अनारी देवी का निधन होने पर वह मां इसरावती के साथ आया था।

बृहस्पतिवार को पूरा परिवार अंतिम संस्कार के लिए फोरलेन के किनारे बृज नंबर चार के नीचे आमी नदी के पास गया। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। हरिराम अपने मां-बाप का इकलौता संतान था। दो वर्ष पहले उसके पिता पलटू को फालिज मार दिया है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें